Punjab : फिरोजपुर में लड़की से छेड़छाड़ विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक पर जानलेवा हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2026 05:10 PM

punjab harassment dispute involving girl takes violent turn in ferozepur

फिरोजपुर में लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फ़िरोज़पुर के अधीन आने वाले गाँव हबीब वाला में एक लड़की को परेशान करने की शिकायत (उलाहना) देने की रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना सदर फ़िरोजपुर पुलिस ने...

फ़िरोज़पुर  (आनंद): फिरोजपुर में लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फ़िरोज़पुर के अधीन आने वाले गाँव हबीब वाला में एक लड़की को परेशान करने की शिकायत (उलाहना) देने की रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना सदर फ़िरोजपुर पुलिस ने 4 नामजद और 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में युवराज सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी हबीब के ने बताया कि उसके चाचा की लड़की को रछपाल सिंह पुत्र रोशन लाल अक्सर आते-जाते तंग-परेशान करता था। जब लड़की ने इस बारे में परिवार को बताया, तो उसके चाचा ने रछपाल सिंह के घर जाकर इसकी शिकायत की। इसी रंजिश के चलते 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे जब युवराज गाँव की किराने की दुकान से सामान लेने गया, तो आरोपी रछपाल सिंह, रोशन लाल, बलविंदर सिंह, मंगल सिंह और उनके साथ 6-7 अज्ञात व्यक्तियों ने योजनाबद्ध तरीके से हथियारों से उस पर हमला कर दिया और चोटें पहुँचाकर मौके से फरार हो गए। युवराज सिंह ने बताया कि उसका इलाज सिविल अस्पताल ममदोट में चल रहा है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप-निरीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!