पंजाब सरकार ने बढ़ाई मजदूरी की न्यूनतम दरें, नोटिफिकेशन जारी

Edited By Vaneet,Updated: 10 Jun, 2019 10:36 PM

punjab government raises minimum wages

पंजाब सरकार के श्रम विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर कारखानों, ऑफिसों, स्कूलों, कालेजों, कौंसिलों व कारपोरेशनों में ठेके पर या ठेकेदारों द्वारा नियुक्त नौकरी करने वालों के लिए वेतन की न्यूनतम दरें बढ़ा दी हैं। ...

खन्ना(शाही): पंजाब सरकार के श्रम विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर कारखानों, ऑफिसों, स्कूलों, कालेजों, कौंसिलों व कारपोरेशनों में ठेके पर या ठेकेदारों द्वारा नियुक्त नौकरी करने वालों के लिए वेतन की न्यूनतम दरें बढ़ा दी हैं। 

Related image

जारी किया गया नोटिफिकेशन जोकि 1 मार्च से लागू किया गया है के मुताबिक अब राज्य में अनस्किल्ड (चपड़ासी, चौकीदार, हैल्पर आदि) को 8451.95 रुपए मासिक और 325.53 रुपए रोजाना, सैमी स्किल्ड (अनस्किल्ड के पद पर 10 साल का अनुभव या नया आई.टी. व डिपलोमा धारक) 9231.95 रुपए मासिक और 355.53 रोजाना, स्किल्ड (सैमी स्किल्ड पद पर 5 वर्ष का अनुभव वाला, लोहार, इलैक्ट्रीशन आदि) 10,128.95 रुपए मासिक  और 390.03 रोजाना, हाई स्किल्ड (ग्रैजुएट तकनीकी डिग्री धारक, ट्रक ड्राइवर, क्रेन ड्राइवर आदि) 11,160.95 रुपए मासिक और 429.73 रोजाना, स्टाफ कैटागरी-ए (पोस्ट ग्रैजूएट, एम.बी.ए. आदि)13,621.95 रुपए मासिक, स्टाफ कैटागरी-बी (ग्रैजूएट) 11,951.95 रुपए मासिक, स्टाफ कैटागरी-सी (अंडर ग्रैजएट)10,451.95 रुपए मासिक, स्टाफ कैटागरी-डी (10वीं पास) 9251.95 रुपए मासिक तय किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!