पंजाब सरकार ने खुश किए कर्मचारी, दी ये बड़ी सौगात

Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2023 09:07 AM

punjab government made employees happy

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करने से कभी भी पीछे नहीं हटेगी।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पनसप के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पनसप के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। 

उन्होंने पनसप के कर्मचारियों संबंधी 6वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले दिन से ही कर्मचारियों के हितों को पहल दी है क्योंकि कर्मचारी वर्ग पंजाब के प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करने से कभी भी पीछे नहीं हटेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!