पंजाब के किसानों का RCEP के खिलाफ प्रदर्शन

Edited By Mohit,Updated: 15 Sep, 2019 09:26 PM

punjab farmers protest against rcep

क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) को लेकर चल रही बातचीत में किसानों की समस्याओं का............

चंडीगढ़ः क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) को लेकर चल रही बातचीत में किसानों की समस्याओं का समाधान ढूंढने में केंद्र सरकार के विफल रहने का विरोध करते हुए रविवार को पंजाब में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया। आरसीईपी, दक्षिण पूर्वी एशिया और उसके छह मुक्त व्यापार साझेदारों के साथ प्रस्तावित एक मुक्त व्यापार समझौता है। 

इसमें दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के समूह (आसियान) के दस देशों समेत भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान और न्यूजीलैंड शामिल हैं। आसियान देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपींस, सिंगापुर,थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने दावा किया कि इस समझौते से उनके हितों को नुकसान होगा और भारत को इससे दूर रहना चाहिए। किसान मजदूर संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों ने अमृतसर, मोगा, फिरोजपुर और जालंधर में प्रदर्शन किया। समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘‘इस मुक्त व्यापार समझौते को लेकर हमारी चिंताओं को दूर करने में सरकार विफल रही है। यह समझौता हमारे हित में नहीं है। इससे स्थानीय किसानों की अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!