Punjab: RSS नेता के बेटे की ह+त्या करने वाले Mastermind का Encounter, चली गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2025 10:41 AM

punjab encounter

फिरोजपुर जिले के मोची बाजार इलाके में 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. के एक नेता के बेटे नवीन अरोड़ा

फिरोजपुर (कुमार):  फिरोजपुर जिले के मोची बाजार इलाके में 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. के एक नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मास्टरमाइंड का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। मास्टरमाइंड गुरसिमरन उर्फ़ जतिन उर्फ़ काला से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।

सूत्रों के अनुसार, उसने पुलिस नाके पर तैनात मुलाज़िमों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में जतिन को गोलियां लग गईं और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फिरोज़पुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि 15 नवंबर की शाम आर.एस.एस. नेता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से ही फिरोज़पुर पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थीं।

पुलिस ने बीते दिन नवीन अरोड़ा की हत्या में शामिल गिरोह के सदस्य हर्ष और कनव, निवासी बस्ती भट्टीयां, को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस हत्या का मुख्य आरोपी गुरसिमरन उर्फ़ जतिन उर्फ़ काला मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली थाना सिटी फिरोज़पुर के एस.एच.О. की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लगी। जवाबी फायरिंग में जतिन की टांग पर तीन गोलियां लगीं। एस.एस.पी. ने बताया कि उपचार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने और उसके साथियों ने नवीन अरोड़ा की हत्या क्यों की। उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में शामिल बादल और उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!