Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2025 06:07 PM

आज दोपहर समय स्थानीय वी.एम.एस. काॅलेज के समीप पुरानी रंजिश के तहत 2 पक्ष आमने सामने हो गए जिसके बाद एक पक्ष के युवकों द्वारा दूसरे पक्ष के युवकों पर गोली चला दी गई जिसके तहत 2 युवक गोली लगने के चलते गंभीर रूप में घायल हो गए।
बटाला (बेरी, साहिल): आज दोपहर समय स्थानीय वी.एम.एस. काॅलेज के समीप पुरानी रंजिश के तहत 2 पक्ष आमने सामने हो गए जिसके बाद एक पक्ष के युवकों द्वारा दूसरे पक्ष के युवकों पर गोली चला दी गई जिसके तहत 2 युवक गोली लगने के चलते गंभीर रूप में घायल हो गए। इस संबंधी गोगी पत्नी विशाखा सिंह निवासी मूलियांवाल ने बताया कि उसका लड़का राहुल सिंह और हरदयाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मूलियांवाल गांव के ही एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वी.एम.एस. कालेज अमृतसर-गुरदासपुर नैशनल हाईवे पर गए थे।
इस दौरान वहां पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 3 अन्य युवकों ने पुरानी रंजिश के तहत उनके साथ झगड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उक्त युवकों ने अपने पिस्टल से उसके बेटे राहुल सिंह व हरदयाल सिंह पर गोली चला दी जिसके चलते गोली लगने के कारण राहुल सिंह व हरदयाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि उनके गांव का लड़का और उक्त युवक मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसके बेटे व हरदयाल सिंह को इलाज हेतु बटाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
उधर दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर के एस.एच.ओ. सुरिन्द्रपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। एस.एच.ओ. सुरिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।