Punjab: केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, लोहे की राड़ से किया लहुलुहान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Mar, 2025 11:58 PM

punjab bloody clash between prisoners in central jail

केंद्रीय जेल में कैदियों के 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 1 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो हत्या के मामले में सजा काट रहा है। हमलावर कैदियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर और बाहों...

बठिंडा (विजय) : केंद्रीय जेल में कैदियों के 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 1 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो हत्या के मामले में सजा काट रहा है। हमलावर कैदियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर और बाहों पर गंभीर चोटें आईं।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि करीब आधा दर्जन कैदियों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। उसने बताया कि वह अकेला था और हमलावर 5 से 6 लोग थे। किसी ने उसे नहीं बचाया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल कैदी के पिता सुरजीत सिंह, जो खुद भी पहले बठिंडा जेल में सजा काट चुके हैं, उन्होंने बताया कि कैदी जेल के अंदर ही हथियार बना लेते हैं।
उनके अनुसार जेल के बाथरूम और खिड़कियों में लगी लोहे की ग्रिल, जब पानी से खराब हो जाती है तो कैदी उन्हें उखाड़कर धारदार हथियार बना लेते हैं और फिर कंबल में छिपा लेते हैं।

दूसरी ओर इस मामले में अभी तक जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घायल कैदी गुरप्रीत ने हमलावरों में से एक का नाम रितिन बताया, लेकिन बाकी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना ने केंद्रीय जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!