Punjab : महानगर के 4 फ्लाईओवर होंगे री डिजाइन, जानें क्या रही वजह?

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2024 05:37 PM

punjab 4 flyovers of the metropolis will be redesigned

नैशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से शहर में चार फ्लाईओवर को रि डिजाइन करने का फैसला लिया गया है। जानकारी अनुसार नैशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से जिन चार फ्लाईओवरों को रिडिजाइन किया जाना है, उनमें शहर के पी.ए.पी. आर.ओ.बी. फ्लाईओवर, सूर्यां एंक्लेव, पठानकोट...

जालंधर : नैशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से शहर में चार फ्लाईओवर को रि डिजाइन करने का फैसला लिया गया है। जानकारी अनुसार नैशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से जिन चार फ्लाईओवरों को रिडिजाइन किया जाना है, उनमें शहर के पी.ए.पी. आर.ओ.बी. फ्लाईओवर, सूर्यां एंक्लेव, पठानकोट चौक फ्लाईओवर और लम्मा पिंड फ्लाईओवरों के नाम शामिल हैं। 

दरअसल उक्त फ्लाईओवरों पर बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते ही नैशनल हाईवे ने इन्हें रि डिजाइन करने का फैसला लिया है। क्योंकि इन चारों फ्लाईओवरों के सिरे दोनों तरफ सिक्स लेन वाली सड़क से मिलते हैं, जोकि एक बड़ी खामी मानी जा रही है और इस कारण दुर्घटनाएं भी ज्यादा हो रही हैं। इसलिए नैशनल हाईवे अथारिटी ने उक्त चारों फ्लाइओवरों की चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया है, जिस संबंधी सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। इन फ्लाईओवरों की चौड़ाई बढ़ने से जहां आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी, वहीं आए दिन हो रहे सड़क हादसों में भी कमी देखने को मिलेगी, जिस कारण कई लोगों की जान भी बची रहेगी। इस तरह से नैशनल हाईवे अथारिटी के इस फैसले का जालंधर वासी भरपूर स्वागत कर रहे हैं तथा उन्हें इंतजार है कि कब ये फ्लाईओवर रि डिजाइन होते हैं और कब वे राहत की सांस लेते हैं। खबर तो यह भी मिल रही है कि बहुत जल्द इन चारों फ्लाईओवरों को रिडिजाइन करने का कार्य शुरू होने वाला है, जोकि क्रमवार किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!