Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Feb, 2025 08:01 PM

शहर के मुख्य बाजार कच्चा टोबा में आज शाम का थार गाड़ी की चालिका ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया, जिसके चलते एक गर्भवती महिला तथा एक अन्य महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार थार चालक सूफी गायिका हशमत सुल्ताना अपनी थार गाड़ी से आ रही थीं कि...
होशियारपुर (राकेश) : शहर के मुख्य बाजार कच्चा टोबा में आज शाम का थार गाड़ी की चालिका ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया, जिसके चलते एक गर्भवती महिला तथा एक अन्य महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार थार चालक सूफी गायिका हशमत सुल्ताना अपनी थार गाड़ी से आ रही थीं कि उनका पैर एक्सीलेटर पर चला गया। इससे गाड़ी घूम गई और सामने से आ रही एक्टिवा सवार एक गर्भवती महिला तथा एक पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला के स्टिच लगे हैं जबकि गर्भवती अवस्था वाली महिला का उपचार किया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे घायल के परिजनों ने मांग की की गाड़ी चलाक का लाइसैंस जब्त किया जाए और उसकी गाड़ी को जब्त करके थाने ले जाया जाए और उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गर्भवती महिला को प्रायोरिटी के आधार पर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। उसका उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक से गाड़ी के कागजात तथा उसका ड्राइविंग लाइसैंस आदि के कागज लिए जा रहे हैं। थार गाड़ी को वह थाने लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के जो दुकानदारों का भी नुकसान हुआ है उसका भी जायजा लिया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन बनती कार्रवाई करेगा।