कोरोना वायरस संक्रमित होने के डर से बुजुर्ग दंपत्ति ने की खुदकुशी

Edited By PTI News Agency,Updated: 03 Apr, 2020 11:22 PM

pti punjab story

अमृतसर,तीन अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शुक्रवार को यहां खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमृतसर,तीन अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शुक्रवार को यहां खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह (57) और उनकी पत्नी गुरजिंदर कौर (55) का शव सथियाला गांव में उनके घर से मिला।


बाबा बकाला के पुलिस उपाधीक्षक हरकिशन सिंह ने कहा कि दोनों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखाहै कि वे “कोरोना वायरस के कारण” अपनी जिंदगी खत्म कर रहेहैं।


डीएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।




उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस मामले कीजांच कर रही है।




पंजाब में कोरोना वायरस के अब तक 53 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!