Edited By Urmila,Updated: 21 Dec, 2021 11:27 AM

काफी लंबे इंतजार के बाद सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से सी.टी.ई.टी. (सी-टैट) और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से पी.एस.टी.ई.टी. (पी-टैट) की परीक्षा का ऐलान किया गया।
जालंधर (सुमित): काफी लंबे इंतजार के बाद सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से सी.टी.ई.टी. (सी-टैट) और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से पी.एस.टी.ई.टी. (पी-टैट) की परीक्षा का ऐलान किया गया। इसके साथ जहां अध्यापक बनने के इच्छुक विद्यार्थियों में खुशी की लहर थी, वहीं इस परीक्षा को देने वाले कुछ विद्यार्थी दोनों बोर्डों के आपसी तालमेल न होने के कारण परेशानी में घिर गए हैं।
यह भी पढ़ेंः मृतक अध्यापक के परिवार के लिए पंजाब सरकार ने लिया यह फैसला
इन विद्यार्थियों की परेशानी यह है कि जहां सी-टैट की परीक्षा 24 दिसंबर को रखी गई है, वहीं पी-टैट की परीक्षा भी 24 दिसंबर को ही रख दी गई है। ऐसे में यह परीक्षार्थी एक ही दिन दोनों परीक्षायएं कैसे दे सकेंगे। एक विद्यार्थी अक्षय कुमार ने बताया कि जब इस संबंध में दोनों बोर्डों के साथ बात की गई तो दोनों में से किसी की तरफ से भी इस समस्या का हल नहीं निकाला गया। सी.बी.एस.ई. की तरफ से कहा गया कि इस संबंधित पंजाब बोर्ड के साथ बात की जाए।
यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत चन्नी ने किया 'आप' लीडरशिप का किया पर्दाफाश
परेशान विद्यार्थियों का कहना है कि वह कई दिनों से दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और वह दोनों परीक्षाएं देना चाहते हैं परन्तु दोनों बोर्डों में आपसी तालमेल न होने के कारण उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। विद्यार्थियों ने कहा कि कई विद्यार्थियों की सी-टैट की तारीख अलग है तो बोर्ड को उनकी तारीख भी बदलनी चाहिए जिससे वह दोनों परीक्षाएं दे सकें। विद्यार्थियों ने बोर्ड से अपील की कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए सी-टैट की तारीख बदली जाए जिससे वह दोनों परीक्षाओं में हिस्सा ले सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here