कैबिनेट की अगली बैठक में पैरा-खिलाडिय़ों को रोजगार देने का प्रस्ताव पास होगा - कैप्टन

Edited By Tania pathak,Updated: 25 Jun, 2021 11:16 AM

proposal to provide employment to para players

मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि उन्होंने खेल मंत्री को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत और पंजाब का नाम ऊंचा करने वाले...

जालंधर (धवन) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में पैरा खिलाडिय़ों को रोजगार देने के मुद्दे पर प्रस्ताव पेश करके उसे कानून का रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज पैरा खिलाडिय़ों के साथ फोन पर बातचीत की। 

मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि उन्होंने खेल मंत्री को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत और पंजाब का नाम ऊंचा करने वाले पैरा खिलाडिय़ों को पहल के आधार पर रोजगार दिया जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में पंजाब आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके लिए सरकार ने जहां पटियाला में स्पोटर््स यूनिवॢसटी स्थापित की है वहीं पर सरकार अपने सभी खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ा रही है। उन्होंने पैरा खिलाडिय़ों से कहा कि अगर उन्हें पुलिस से कोई मुश्किल आई है तो वह इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे। पैरा खिलाडिय़ों के साथ किसी भी किस्म का दुव्र्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!