AAP वर्कर के घर से मिला पाबंदीशुदा सामान, CCTV में खुल सकती है पोल

Edited By Vatika,Updated: 05 Jan, 2023 10:20 AM

prohibited items found from aap worker s house

इस मामले में पुलिस ने मनू नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना (राज): सी.पी. मनदीप सिंह सिद्धू द्वारा प्लास्टिक डोर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, शहर में आम आदमी पार्टी के एक वर्कर के जस्सियां रोड़ स्थित घर से प्लास्टिक डोर का जखीरा मिलने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि, इस मामले में भी थाना हैबोवाल की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी संख्या में प्लास्टिक डोर के गट्टू बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने मनू नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस का दावा है कि मौके से 35 गट्टू बरामद हुए है। लेकिन, मौके पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है। जिसमें तीन लोग नजर आ रहे है। एक युवक सफेद रंग की कार पर डोर के बोरे लेकर आया था। जबकि दो लोग एक्टिवा पर आए थे। जिनकी मदद से डोर के बोरे आप वर्कर के घर के अंदर रखवाए गए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह घर आप वर्कर का है या नहीं उन्हे इस बात का पता नहीं है। फिलहाल, जिस युवक पर केस दर्ज किया गया है उसने वहां पर कमरा किराए पर लिया हुआ था। दरअसल, यह घर आप वर्कर दशमेश सिंह का है। पुलिस को उसके घर से प्लास्टिक डोर होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने रेड कर प्लास्टिक डोर का जखीरा बरामद किया। जब इस बारे में एक पत्रकार ने दशमेश सिंह ने बात की तो उनका कहना था कि वह उसके रिश्तेदारी में किसी की मौत हुई है। वह वहां पर आए हुए है। उनका कहना था कि उनके किसी जानकारी युवक ने घर पर सामान रखने की बात कहीं थी। मगर वह डोर रख रहा है, उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं थी। फिलहाल वह बाहर है, अगर किसी ने डोर उसके घर पर रखी है तो यह गलत बात है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच से खुल सकती है पोल
जिस घर से प्लास्टिक डोर का जखीरा मिला है। उस घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। फुटेज में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक कार घर के बाहर आकर रूकती है। फिर एक्टिवा पर दो लोग आते है। सभी लोगों ने मफलर या मंकी टोपी से मुंह ढका हुआ था ताकि उनके चेहरे ना पहचाने जा सके। फिर तीनों ने डोर के बारे कार से निकाले और घर के अंदर पहुंचा दिए।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!