बारिश से जलमग्न हुआ जालंधर शहर, खोली नगर निगम के विकास कार्यों की पोल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jul, 2025 05:36 PM

jalandhar city submerged due to rain

जालंधर शहर में रात से हो रही तेज बारिश ने जालंधर शहर की सारी सड़कों को जल मग्न कर दिया। इस बारिश के कारण शहर कई एरिया  में पानी भर गया, जिसके कारण आम नागरिकों सड़कों पर गुजरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर (पंकज, कुंदन) :  जालंधर शहर में रात से हो रही तेज बारिश ने जालंधर शहर की सारी सड़कों को जल मग्न कर दिया। इस बारिश के कारण शहर कई एरिया  में पानी भर गया, जिसके कारण आम नागरिकों सड़कों पर गुजरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर का नगर निगम ने लोगों को जालंधर शहर को स्मार्ट सिटी के कई सालों से सपना दिख रहा है। पिछले सालों से जालंधर शहर कई जगहों पर सीवरेज पीने का पानी का काम चल रहा है, पर इसके विपरीत फिर भी थोड़ी देर बारिश हो जाने के कारण  शहर के कई इलाकों में सड़के जल मग्न आम नजर आने लगती है। पिछले सालों से जालंधर शहर पर स्मार्ट सिटी के करोड रुपए खर्च किए गए, पर फिर भी जालंधर में बरसात के मौसम में सड़कों पर कई कई फुट पानी जमा हो जाता है।

जालंधर प्रशासन को चाहिए कि इस समस्या का पक्के तौर पर कोई कोई हल निकाला जाए। शहर की ज्यादातर सड़के टूटी हुई है और बरसात के मौसम में सड़कों पर काफी पानी खड़ा हो जाता है और सड़कों पर कई बड़े गड्ढों के कारण सड़कों पर वाहन लेकर गुजरने वाले आम नागरिकों  को बरसात के मौसम सड़कों पर  पड़े गड्ढे काफी परेशान करते हैं, जिस कारण कोई भी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। जालंधर नगर निगम  के बड़े अधिकारियों को चाहिए कि इस समस्या का पक्के तौर पर कोई हल निकाला जाए, ताकि आम नौकरियों को राहत प्रदान की जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!