सिमरनजीत मान के जीत की ओर बढ़ने पर प्रितपाल ने मान सरकार पर साधा निशाना, किया ये टवीट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2022 01:39 PM

pritpal congratulates simranjit mann on his victory

संगरूर चुनावों में सिमरनजीत सिंह मान की जीत पर प्रितपाल सिंह बेलोवाल ने ट्वीट करते सिमरनजीत को बधाई दी है और कहा है कि संगरूर वालों ने मुख्यमंत्री को हरा दिया है।

संगरूर : संगरूर चुनावों में सिमरनजीत सिंह मान की जीत पर पंजाब लोक कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रितपाल सिंह ने ट्वीट करते सिमरनजीत को बधाई दी है और साथ ही मान सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि संगरूर वालों ने मुख्यमंत्री को हरा दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब इस्तीफा दें और इस फैसले को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भी सदस्य लोकसभा में नहीं बचा है। पंजाब की जनता ने बदलाव किया है, लेकिन पंजाब के लिए अच्छा नहीं है।

जिक्रयोग्य है कि संगरूर उपचुनावों की आज गिनती हुई है, जिसमें बहुत काफी कड़ा मुकाबला हुआ है, सिमरनजीत सिंह मान ने काफी अंतर के साथ जीत हासिल की है, जिसे पंजाब सरकार के लिए काफी झटका माना जा रहा है। इस जीत के साथ ही प्रितपाल सिंह ने पंजाब सरकार को निशाने पर लिया है और तंज कसते हुए भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!