पावरकॉम के कर्मचारी के साथ घटा हादसा, मिनटों में निकली सांसें

Edited By Kalash,Updated: 27 Apr, 2026 04:10 PM

powercom employee death

राजपुरा के पावरकॉम सब-अर्बन सब-डिवीजन में बतौर सी.एच.बी. वर्कर के तौर पर काम करने वाले गांव खरौली के रहने वाले गुरनेक सिंह की बीती रात ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

राजपुरा (हरविंदर): राजपुरा के पावरकॉम सब-अर्बन सब-डिवीजन में बतौर सी.एच.बी. वर्कर के तौर पर काम करने वाले गांव खरौली के रहने वाले गुरनेक सिंह की बीती रात ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। पावरकॉम एंड ट्रांसको कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉइज यूनियन के डिवीजन प्रधान मनदीप सिंह सोनी और जनरल सचिव अजय कुमार ने बताया कि गुरनेक सिंह को रात में JE का फोन आया था कि चंडीगढ़ रोड पर गांव पेहर कलां के पास बिजली का वोल्टेज कम आ रहा है। जब गुरनेक सिंह अधिकारियों के कहने पर चंडीगढ़ रोड पर शाही फर्नीचर के पास लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने लगे तो अचानक उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गुरनेक सिंह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट से मांग की है कि पीड़ित परिवार को पूरा मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन संघर्ष तेज करेगा।

दूसरी ओर SDO पवन कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी की ड्यूटी शाम 6 बजे से सुबह 2 बजे तक थी। उन्होंने कहा कि हादसे के समय HT लाइन का परमिट लिया गया था और ट्रॉली को भी ग्रिड से हटा दिया गया था, इसके बावजूद करंट कैसे आया, यह जांच का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग मुआवजे का केस तैयार कर रहा है और जल्द ही परिवार को मुआवजे की रकम दे दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!