40 डिग्री तापमान में बिजली किल्लत बनी परेशानी: घोषित-अघोषित कटों से मार से जनता का हाल-बेहाल

Edited By Kalash,Updated: 26 Apr, 2026 11:39 AM

power shortage amidst 40 degree temperature

शनिवार को महानगर जालंधर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया जोकि नॉमर्ल तापमान से 2-3 डिग्री अधिक रहा।

जालंधर (पुनीत): शनिवार को महानगर जालंधर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया जोकि नॉमर्ल तापमान से 2-3 डिग्री अधिक रहा। इसी बीच डिमांड के मुताबिक उपलब्धता न होने के कारण लंबे-लंबे पावर कट लगाए जा रहे है जिससे जनता का हाल बेहाल है। आलम यह है कि दिन व रात में कई बार बिजली गुल हो रही है जिसके चलते लोगों को दिन में चैन नहीं मिल पा रहा और रात को आराम की नींद नसीब नहीं हो पा रही। तापमान में हो रही बढ़ौतरी व 40 डिग्री तापमान में पड़ रही गर्मी के बीच लगने वाले घोषित-अघोषित बिजली कटों के चलते लोगों को भारी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 3 दिनों से लगातार बिजली कटों का मार पड़ रही है। रोजाना दिन में 2-3 बार बिजली बंद की जा रही है और रात को 2 बार पावर कट लग रहा है। इसके चलते जनता में रोष पनप रहा है। इसी के साथ-साथ बिजली खराबी के कारण लगने वाले अघोषित कटों के चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल होने की खबरें सामने आ रही है। शनिवार रात को 9 बजे बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं में गुस्सा देखने को मिला। शुक्रवार रात में भी 2 बार 1 घंटे से अधिक का कट लगाया गया था जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें पेश आई थी।

वहीं, बिजली कटों की मार इंडस्ट्री पर देखने को मिल रही है, बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री पर भी कट लगाए जा रहे है जिसके चलते इंडस्ट्री यूनिटों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि खाड़ी देशों में युद्ध के चलते कामकाज पहले ही प्रभावित हो रहा है और ऐसे में बिजली की कमी के चलते दौहरी मार पड़ सकती है।

गर्मी के चलते रूटीन से 50 प्रतिशत बढ़े बिजली फाल्ट 

गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ रही है और बिजली के फाल्ट में भी 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। फाल्ट पड़ने का मुख्य कारण ओवरलोड सिस्टम के रूप में सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न इलाकों में सिस्टम ओवरलोड होने के कारण फाल्ट पड़ रहे हैं। ए.सी. से बिजली खपत अधिक होने के कारण सिस्टम जल्दी ही ओवरलोड हो जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को अपने सही लोड की जानकारी विभाग को देनी चाहिए ताकि संबंधित इलाके में डिमांड के मुताबिक लोड बढ़ाया जा सके।

रिपेयर के नाम पर रोजाना 5-6 घंटे का कट 

वहीं रिपेयर के नाम भी पर रोजाना कई इलाकों में 5-6 घंटों तक बिजली बंद हो रही है जिसके चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि विभाग को रिपेयर का काम पहले करवाना चाहिए था। अब गर्मी के मौसम में रिपेयर के नाम पर कट लगाने बंद करें। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को शट्डाउन की इजाजत नहीं देनी चाहिए क्योंकि गर्मी में पावरकट से भारी दिक्कतें पेश आती है।

विभाग सामाधान निकालने प्रति कार्यरत्त: अधिकारी 

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि विभाग उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों का हल निकलाने के प्रति कार्यरत है। जल्द ही इस समस्या से निजात पा लेगा। अधिकारियों का कहना है कि केवल जरूरत वाले इलाकों में शट्डाउन की इजाजत दी जा रही है। भविष्य में इस प्रति और सजगता अपनाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!