Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2022 02:07 PM

पावर कालोनी में एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों के संदिग्धावस्था में हुए कत्ल के कारण दहशत का माहौल है पर अभी तक इन कत्लों की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया
रूपनगर (विजय) : पावर कालोनी में एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों के संदिग्धावस्था में हुए कत्ल के कारण दहशत का माहौल है पर अभी तक इन कत्लों की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया पर पारिवारिक कारण के चलते अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
उल्लेखनीय है कि कल शाम पावर कालोनी के मकान नं. 62 टाईप-4 में पुलिस ने 3 शव बरामद किए थे जिनमें एक शव पुरुष हरचरन सिंह, दूसरा महिला परमजीत कौर और तीसरा शव लड़की चरनप्रीत कौर का था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 302 अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार यह कत्लकांड घर के ही एक व्यक्ति द्वारा किया गया है। जिसने बीते शनिवार को पहले पति, पत्नी का कत्ल किया और रविवार सुबह लड़की का कत्ल किया जोकि सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में बतौर डाक्टर तैनात थी। सूत्रों का कहना है कि कत्ल से एक दिन पहले पारिवारिक मैंबर ने पिता के फोन से दूध वाले को सूचना दी कि 3-4 दिन उन्होंने कहीं बाहर जाना है इसलिए दूध देने न आना। यह कत्ल बहुत सोची-समझी साजिश के तहत किए गए हैं पर इसके कारणों का अभी पता नहीं चला।
परिवार का एक लड़का लापता बताया जा रहा है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि कातिल ने दस्ताने पहन कर चाकू के साथ कत्ल किया है जिस कारण वारदात वाली जगह पर कातिल के फिंगर प्रिंट प्राप्त नहीं हुए। यह भी पता चला है कि मृतकों का संस्कार बरनाला शहर में किया जाएगा और उनके शवों को बरनाला भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। इसी दौरान जिला पुलिस मुखी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है इसलिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रिप्पल मर्डर की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here