Edited By Urmila,Updated: 04 Aug, 2026 12:22 PM

फिरोजपुर की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब शहर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए।
फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा) : फिरोजपुर की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब शहर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर को "RSS" लिखी टी-शर्ट में दिखाया गया है। वहीं ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा है—"राहुल गांधी जी, सुनो कांग्रेसियों की पुकार... चन्नी को कांग्रेस से बाहर भगाओ।" ये पोस्टर फिरोजपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं, इसके पीछे कौन है और इसका उद्देश्य क्या है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इन पोस्टरों के सामने आने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस हाईकमान या चरणजीत सिंह चन्नी इस पोस्टरबाजी पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here