पंजाब में निकाय चुनावों के लिए वोटिंग शुरू- सर्दी व कोहरे में भी वोटरों की लंबी कतारें

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Feb, 2021 12:03 PM

polling started for municipal and council voting

पंजाब की 8 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए आज प्रात:काल 8 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होना शुरू हो गया है।

चंडीगढ़ (शर्मा): पंजाब की 8 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए आज प्रात:काल 8 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होना शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से ही ठंड होने के बावजूद वोटरों की लंबी कतारे लग गई है। पंजाब चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष और अमन-सुरक्षा के साथ करवाने के लिए कुल 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. अफसर बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा पंजाब पुलिस के आई.जी./डी.आई.जी. रैंक के पुलिस ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

वोटें डालने का कार्य वोटिंग मशीनों द्वारा होगा, जिसके लिए 7000 वोटिंग मशीनों का प्रबंध किया गया है। नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 2302 वार्डों के लिए 9222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 1708 सैंसेटिव बूथ और 161 हाइपर-सैंसेटिव बूथ हैं। इसी तरह 14 फरवरी और 17 फरवरी ड्राई-डे घोषित किए गए हैं। वोटों की गिनती 17 फरवरी को प्रात:काल 9 बजे आरंभ होगी। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!