Edited By Kalash,Updated: 18 Apr, 2022 01:08 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ब्रिटिश संसद मेंबर तनमनजीत सिंह ढेसी के साथ मुलाकात पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। जहां भाजपा नेता और पूर्व फौज प्रमुख
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ब्रिटिश संसद मेंबर तनमनजीत सिंह ढेसी के साथ मुलाकात पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। जहां भाजपा नेता और पूर्व फौज प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने इस मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने ट्वीट करके कहा है कि भाजपा का दोगला चेहरा सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें : CBSE बोर्ड Exams को लेकर Guidelines जारी, इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सोम प्रकाश और एक अन्य पूर्व मंत्री की ढेसी के साथ मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं। उन्होंने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान ढेसी के साथ मिले तो गलत और भाजपा केंद्रीय मंत्री मिलें तो सही हो जाता है। गौरतलब है कि बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तनमनजीत सिंह ढेसी के साथ मुलाकात की गई थी।
यह भी पढ़ें : SYL मुद्दे पर खैहरा का Tweet, CM भगवंत मान को की ये अपील

इस मुलाकात पर भाजपा नेता जनरल जेजे सिंह ने कहा था कि ढेसी का स्टेंड हमेशा एंटी इंडिया रहा है। ऐसे में भगवंत मान ने उनके साथ मुलाकात क्यों की और इस मुलाकात का ब्यौरा जनतक होना चाहिए, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्तो ने भाजपा नेताओं की ढेसी के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझी की हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here