मां-बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 23 Nov, 2024 06:01 PM

police registered case against mother and son

रिटा. पुलिस कर्मचारी के पुत्र को अमरीका भेजने के नाम पर 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले मां-पुत्र के खिलाफ एन.आर.आई. थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): रिटा. पुलिस कर्मचारी के पुत्र को अमरीका भेजने के नाम पर 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले मां-पुत्र के खिलाफ एन.आर.आई. थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त डिप्टी डायरैक्टर जनरल पुलिस एन.आर.आई. विंग एस.ए.एस. नगर को दी शिकायत में रिटा.पुलिस कर्मचारी दर्शन लाल पुत्र अर्जन दास निवासी गांव थोपिया जिला एस.बी.एस.नगर ने बताया कि वह पंजाब पुलिस से सेवा मुक्त हुआ है।

उसके 2 लड़के तथा एक लड़की है। वह अपने लड़के सतवीर सिंह को विदेश भेजना चाहता था जिस संबंधी उसकी बातचीत इंद्रजीत सिंह राणा तथा उसकी माता क्रिशन कांता जिन्हें वह पहले से जानता था तथा वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते है के साथ हुई। उसने बताया कि लड़के को अमरीका भेजने का सौदा 40 लाख रुपए तय हुआ जिसमें से कुछ राशि पहले देनी थी तथा शेष राशि लड़के के विदेश पहुंचने के बाद देनी थी। उसने बताया कि गणान्य लोगों की उपस्थिति में उसने उक्त लोगों को 2 बार में कुल 16 लाख रुपए दे दिए। उसने बताया उक्त एजैन्टों ने उसके लड़के को 6 जनवरी, 2024 को दुबई भेज दिया। इस उपरांत उसे इथोपिया तथा बाद में डकार भेज दिया।

वहां करीब महीना भर रहने के बाद उसे वापिस इंडिया आना पड़ा। शिकायकर्त्ता ने बताया कि उक्त एजैन्टों ने उसके लड़के को अमरीका नही भेजा तथा न ही अब पैसे वापिस कर रहे है। अतिरिक्त डिप्टी डायरैक्टर जनरल पुलिस एन.आर.आई. विंग को दी शिकायत में उसने उक्त आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने तथा उसकी राशि वापिस करवाने की मांग की है।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना एन.आर.आई. नवांशहर की पुलिस ने आरोपित इंद्रजीत सिंह राणा पुत्र राजिन्दर सिंह तथा क्रिशना कांता पत्नी राजिन्दर सिंह निवासी गांव समुद्रडा तहसील गढशंकर जिला होशियारपुर के खिलाफ धारा 406,420,120 बी. सैक्शन 24 इंम्रीगेशन एक्ट 1983 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!