चर्चित होटल से 10 प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में काबू, मचा हड़कंप

Edited By Urmila,Updated: 22 Apr, 2026 10:26 AM

police raid on prominent hotel

बरनाला के बस स्टैंड के सामने वाली गली में स्थित एक चर्चित होटल एक बार फिर विवादों में घिर गया जब मंगलवार को थाना सिटी-1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वहां अचानक छापेमारी की।

बरनाला (सिंधवानी, रवि): बरनाला के बस स्टैंड के सामने वाली गली में स्थित एक चर्चित होटल एक बार फिर विवादों में घिर गया जब मंगलवार को थाना सिटी-1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वहां अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से लगभग 10 प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है।

यह होटल पहले भी 2 बार अनैतिक गतिविधियों के चलते पुलिस की कार्रवाई का सामना कर चुका है। थाना सिटी-1 के एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें स्थानीय निवासियों से लंबे समय से होटल में चल रहे देह व्यापार और अवैध कार्यों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एक विशेष रणनीति बनाकर यह छापा मारा गया। पकड़े गए सभी जोड़ों को थाने ले जाकर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मोहल्ला निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने होटल के बाहर जमा होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि होटल की इन गतिविधियों की वजह से पूरी गली का माहौल खराब हो गया है और वहां से गुजरने वाली महिलाओं व स्कूली बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्योंकि यह होटल तीसरी बार पकड़ा गया है इसलिए इसका लाइसैंस तुरंत रद्द कर इसे स्थायी रूप से सील कर दिया जाना चाहिए। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 2 बार पकड़े जाने के बावजूद होटल को पुन: चलाने की अनुमति कैसे मिली।

एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस बार पुलिस बेहद सख्त है और होटल के रजिस्टर व अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पकड़े गए जोड़ों के परिजनों को सूचित किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!