हाईकोर्ट का बड़ा झटका: अकाली उम्मीदवार की बेटी की पुलिस कस्टडी रोकी, दिये ये निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2025 10:20 PM

police custody of akali candidate s daughter halted

शिरोमणि अकाली दल (एस.ए.डी.) की तरनतारन उपचुनाव में उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर की पुलिस कस्टडी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

अमृतसर (आर. गिल) : शिरोमणि अकाली दल (एस.ए.डी.) की तरनतारन उपचुनाव में उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर की पुलिस कस्टडी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने आदेश दिया है कि वह पुलिस रिमांड की जगह न्यायिक हिरासत में रहेंगी और आज रात 8 बजे तरनतारन कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे अकाली दल को राहत मिली है, लेकिन पार्टी ने इसे आप सरकार की ओर से राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है।

कंचनप्रीत कौर, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ की पत्नी हैं, को कल (28 नवंबर) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।  पुलिस के अनुसार चुनाव के दौरान उन्होंने हंगामा किया व मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। इससे पहले भी चार केसों में उनका नाम शामिल था, लेकिन अमृतसर और तरनतारन अदालतों ने तीन मामलों में जमानत दे दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!