Punjab :  होटल-गेस्ट हाउसों को लेकर सख्त आदेश जारी, चूक हुई तो SHO पर गिरेगी गाज

Edited By Urmila,Updated: 11 Oct, 2026 02:55 PM

police crack down on guest houses in phagwara

एस.पी. फगवाड़ा इमीग्रेशन एंड फोरनर एक्ट-2025 के तहत कपूरथला पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के संबंध में जानकारी दे रहे थे।

कपूरथला (भूषण, महाजन, मल्होत्रा): एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा के आदेशों पर फगवाड़ा सब डिवीजन की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्ती से नजर रखने की चल रही मुहिम के तहत सभी गैस्ट हाऊस मालिको, होटल मालिकों, घरो के मालिकों को अपने पास आने वाले विदेशी नागरिकों तथा दूसरों देशों से आने वाले लोगों को कमरा देते समय जहां उनका पूरा रिकार्ड हासिल करना होगा, वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी गैस्ट हाऊस या होटल मालिक विदेशों से आए लोगों को किराए पर कमरा नहीं दे सकेंगे। यह बातें एस.पी. फगवाड़ा मेजर सिंह ने कही।

एस.पी. फगवाड़ा इमीग्रेशन एंड फोरनर एक्ट-2025 के तहत कपूरथला पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के संबंध में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस एक्ट को अब पूरे फगवाड़ा में चारों थाना क्षेत्रों में सख्ती से लागू किया जा रहा है। जिसके तहत फगवाड़ा-जालंधर हाईवे तथा प्रमुख हाईवे पर पड़ने वाले सभी गैस्ट हाऊस मालिकों तथा होटल मालिकों को लिखित तौर पर आदेश भेज कर उन्हें अपने गैस्ट हाऊसो की रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर कहा गया है।

इन आदेशों के अनुसार इन गैस्ट हाऊसों में आने वाले विदेशी नागरिकों को उनके पासपोर्ट, वीजा तथा आई.डी. के बिना ठहराना अब पूरी तरह से गैर कानूनी होगा। कोई भी व्यक्ति बिना सरकारी रजिस्ट्रेशन के अब गैस्ट हाऊस नहीं खोल पाएगा। जिसके लिए संबंधित गैस्ट हाऊसों में जाकर पुलिस टीमें जहां लगातार चैकिंग कर रही हैं, वहीं गैस्ट हाऊसों तथा होटलों में ठहरे लोगों से उनके नाम व पते नोट किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा ने सख्ती से आदेश दिए हैं कि यदि कोई एस.एच.ओ. या पुलिस अधिकारी समय-समय पर इन गैस्ट हाऊसों की चैकिंग नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त विभागीय एक्शन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे गैस्ट हाऊसों में से संदिग्ध व्यक्ति पकड़े जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी उक्त क्षेत्र के एस.एच.ओ. की होगी तथा उन्हें लगातार गैस्ट हाऊसों तथा होटलों की चैकिंग करनी होगी ताकि किसी भी अप्रिय वारदात को रोका जा सके।

एस.पी. फगवाड़ा मेजर सिंह ने यह भी बताया कि वह खुद इस पूरी चैकिंग मुहिम की निगरानी कर रहे हैं तथा समय-समय पर संबंधित थानों के एस.एच.ओ. से रिपोर्ट ले रहे हैं। गौर हो कि पिछले 2-3 वर्षों के दौरान फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर जहां संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में दूसरे प्रदेशों से आई पुलिस छापेमारी कर चुकी है, वहीं कुछ महीने पहले एक व्यक्ति का भी उसके फ्लैट में कत्ल कर दिया गया था। जिसको लेकर कपूरथला पुलिस ने लुधियाना से संबंधित एक खतरनाक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था।

वर्णननीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी रह चुके मेजर सिंह की गिणती प्रदेश के उन सीनियर पुलिस अधिकारियों में होती है जो अपनी इमानदार व सख्त कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी बतौर जी.ओ. रैंक के अधिकारी की तैनाती के दौरान कई मामलों का पर्दाफाश किया है। अब उनकी फगवाड़ा में बतौर एस.पी. की तैनाती से समाज विरोधी तत्वों में खलबली मच गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!