Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2025 04:23 PM

जालंधर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में जालंधर में ट्रैप लगाकर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब डेस्क: जालंधर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में जालंधर में ट्रैप लगाकर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि जालंधर में एस.एच.ओ. ने वेश बदल कर इन उक्त हथियार तस्करों को काबू किया है।
बता दें कि एस.एच.ओ. ने कभी रिक्शा चालक बन, कभी गन्ने का ठेला लगा तो वहीं पेट्रोल पंप पर करिंदें बनकर आरोपियों की रेकी की। इस बीच एम.पी. पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एकजुट होकर काम किया और आखिर उक्त तस्करों को काबू कर लिया। दोनों आरोपी वीरपाल व जगविंदर सिंह जालंधर के रहने वाले हैं।

वहीं बता दें कि 30 मई को एम.पी. पुलिस ने जगविंदर और वीरपाल को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था लेकिन 31 मई को रिमांड से पुलिस को चकमा देकर थाना जैतापुर से फरार हो गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों आरोपी आगरा-मुंबई हाईवे से होते हुए पंजाब पासिंग ट्रक में बैठकर फरार हुए थे। एम.पी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक सिट बनाई और अपनी पुलिस टीम को पंजाब भेजा और फिल्मी स्टाइल में ट्रैप लगा हथियार तस्करों को काबू किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here