पंजाब के लोगों को अभी भारी बारिश से राहत नहीं, फिर जारी हुआ Alert

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2025 01:17 PM

punjab heavy rains alert issued again

पंजाब में हो रही भारी बारिश से त्राहि-त्राहि हो गई है और कई जिलों में बाढ़ आ गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में हो रही भारी बारिश से त्राहि-त्राहि हो गई है और कई जिलों में बाढ़ आ गई है। इसी बीच एक बार फिर पंजाब में भारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसे लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने पंजाब के लोगों को अलर्ट करते हुए मैसेज भेजा है। 

SDMA द्वारा भेजे गए संदेश में कहा गया है कि अगले 3 घंटों में फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने के लिए कहा गया है। इस दौरान लोगों को बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!