बढ़ती तपिश और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Kalash,Updated: 18 Apr, 2026 05:55 PM

health department advisory heatwaves

बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है।

संगरूर (सिंगला): सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने जिला निवासियों को दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है। डॉ. अमरजीत ने कहा कि नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, मजदूरों और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को विशेष रूप से बढ़ते तापमान से बचना चाहिए। बाहर काम करते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए और सीधी धूप से बचने के लिए छाता, टोपी या तौलिये का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने धूप में नंगे पैर न जाने की भी हिदायत दी।

उन्होंने बताया कि धूप में काम करने वाले लोग शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए समय-समय पर छाया में आराम करें और साथ में पानी जरूर रखें। खान-पान के संबंध में उन्होंने कहा कि तरबूज, खरबूजा, खीरा और टमाटर जैसे मौसमी फलों व सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी का उपयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने गर्मी के घंटों के दौरान खाना बनाने से परहेज करने, रसोई को हवादार रखने और शराब, सिगरेट या तली हुई चीजों से दूर रहने की सलाह दी। डॉ. ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस के लिए टोल-फ्री नंबर 108 और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!