पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, महिला सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 17 Nov, 2025 05:36 PM

police achieved success

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 3.81 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 50 नशीली गोलियों के साथ महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी) : पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 3.81 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 50 नशीली गोलियों के साथ महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. इंस्पैरक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में थाना सदर नवांशहर से रवाना होकर नहर के साथ साथ गांव करीहा की ओर जा रही थी कि करीहा मोडा के नजदीक पहुंची तो सामने की ओर से एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा लिफाफा सड़क के किनारे घास फूंस में फैंक कर वहां से बच निकलने का प्रयास करने लगा। 

एस.एच.ओ.ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 3.81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफतार आरोपी की पहचान रणजीत सिंह उर्फ गौरा पुत्र भजन सिंह निवासी गांव भीण के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना बहराम की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफतार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनिका पत्नी रविन्दर सिंह तथा रविन्दर सिंह पुत्र शक्ति कुमार निवासी उलदनी थाना बलाचौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!