चिंता में Vaishno Devi जाने वाले लोग, भीषण गर्मी में करना पड़ रहा इस परेशानी का सामना

Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2025 10:43 AM

people visiting vaishno devi trouble

श्री वैष्णो देवी समर स्पैशल 04081 साढ़े 5 घंटे लेट रहते हुए सुबह 11 बजे के करीब जालंधर कैंट पहुंची

जालंधर (पुनीत): ट्रेनों की देरी का सिलसिला सुबह तड़कसार से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। इसी क्रम में दरभंगा से चलने वाली 22551 अंत्योदय एक्सप्रैस जालंधर के अपने निधार्रित समय सुबह 5.10 से करीब 2 घंटे की देरी के साथ 7 बजे के बाद जालंधर स्टेशन पर पहुंची। श्री वैष्णो देवी समर स्पैशल 04081 साढ़े 5 घंटे लेट रहते हुए सुबह 11 बजे के करीब जालंधर कैंट पहुंची। डायर्वटर रूट से चलाई गई 12355 अर्चना एक्सप्रैस ढाई घंटे लेट रहकर कैंट पहुंची।

शहीद एक्सप्रैस 14673 अढ़ाई घंटे लेट रहते हुए शाम 5.56 पर सिटी पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रैस 15707 साढ़े 6 घंटे लेट रहते हुए जालंधर के अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 के स्थान पर शाम 5 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। दुर्गयाना एक्सप्रैस 12357 पौने 2 घंटे लेट रहते शाम साढ़े 5 बजे सिटी स्टेशन पर आई। स्पैशल ट्रेन संख्या 03309 जम्मूतवी जाते समय 1 घंटा लेट रहते कैंट पहुंची। वहीं, अमृतसर से दिल्ली जाते समय शान-ए-पंजाब 12498 करीब 15 मिनट लेट रहते हुए शाम साढ़े 4 बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची।

लोकल ट्रेनों की बात की जाए तो होशियारपुर-जालंधर लोकल 74923 डेढ़ घंटा देरी के साथ जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंची। स्वर्ण शताब्दी 12029 अमृतसर जाते समय 10 मिनट की देरी के साथ जालंधर पहुंची जबकि 12030 स्वर्ण शताब्दी ऑन टाइम रही। वंदे भारत दिल्ली से अमृतसर जाते समय 10 मिनट की देरी के साथ 7.34 पर कैंट स्टेशन पहुंची जबकि अमृतसर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ऑन टाइम रही। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 करीब सवा घंटे की देरी के साथ जालंधर पहुंची।

भीषण गर्मी में इंतजार करना बन रहा परेशानी

भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती रही। कई ट्रेनों के 6 घंटे व इससे अधिक की देरी से पहुंचने के चलते यात्री प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते रहे। वहीं, बच्चों की छुट्टियों के चलते आजकल स्टेशन पर भारी रश देखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!