Vigilance Action: पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Dec, 2025 11:15 PM

patwari s personal assistant caught accepting bribe

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा प्रांत में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अभियान के तहत जिला फरीदकोट में पटवारी पूजा यादव के साथ काम करने वाले सुखविंदर सिंह नाम के निजी व्यक्ति को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है।

फिरोजपुर (कुमार) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा प्रांत में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अभियान के तहत जिला फरीदकोट में पटवारी पूजा यादव के साथ काम करने वाले सुखविंदर सिंह नाम के निजी व्यक्ति को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। यह जानकारी देते हुए हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को जिला फरीदकोट के भान सिंह कॉलोनी में रहते शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलैंस विभाग को दी लिखती शिकायत में आरोप लगाते बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह ने उसके प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

विजिलेंस विभाग ने उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद सुखविंदर सिंह को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सुखविंदर सिंह के खिलाफ खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!