15 हजार रिश्वत लेते पटवारी काबू

Edited By Vaneet,Updated: 21 May, 2018 07:20 PM

patwari bribe 15000 arrest

विजीलैंस विभाग संगरूर की टीम ने किला हकीम के पटवारी को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार करने का दावा कि...

संगरूर(बेदी)- विजीलैंस विभाग संगरूर की टीम ने किला हकीम के पटवारी को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार करने का दावा किया है।

विजीलैंस से मिली जानकारी मुताबिक कुलवंत सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासी धन्दीवाल की दादी श्रीमती तेज कौर के नाम 6 बीघा जमीन गांव बुगरा में है। मुदई के भाई के साले परमप्रीत सिंह निवासी बुगरा के नाम 6 बीघा जमीन गांव धन्दीवाल में है। मुदई की दादी के नाम जमीन गांव धन्दीवाल का तबादला मुदई के भाई के साले परमप्रीत सिंह की जमीन गांव बुगरा के साथ कराने सम्बन्धित वह सबंधित पटवारी जसपाल सिंह को मिले जिसने उसको तबादले से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए कहा।

 मुदई ने तबादले से सबंधित दस्तावेज तैयार करके जसपाल सिंह पटवारी को दे दिए और इसके बाद भी पटवारी ने तबादला करने बदले उनसे 15000 रुपए रिश्वत की मांग की इसके बाद उसने यह सब कुछ विजीलैंस विभाग संगरूर के ध्यान मे ला दिया आज विभाग की तरफ से उक्त पटवारी 15000 रुपए रिश्वत लेते को मौके पर पकड़ लिया गया। जसपाल सिंह के खिलाफ 7,13,(2)1988 पीसी एक्ट तहत पर्चा दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!