पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया

Edited By Vaneet,Updated: 20 Jul, 2019 09:58 PM

parkash badal condoles demise of sheila dikshit

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट किया है। ....

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट किया है। 

बादल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि दीक्षित अपने नम्र तथा मिलनसार स्वभाव के अलावा आम व्यक्ति से गहरा नाता रखने वाली प्रख्यात नेता के तौर पर जानी जाती थीं। उन्होंने कहा कि संजीदा व्यक्तित्व तथा दूसरों का पक्ष सुनने की योग्यता के कारण वह सभी पाटिर्यों से सम्मान पाती थीं। बादल ने कहा कि वह एक शानदार व्यक्तित्व वाली शख्सियत थीं जिन्होंने अपने तीन कार्यकालों के दौरान दिल्ली का सर्वांगीण विकास किया जिसे दिल्ली के लोग कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षित ने दिल्ली का आधुनिकीकरण करके इसे एक साफ-सुथरा तथा हरा-भरा शहर बनाया। वह सदैव अपने विकास कार्यों तथा जनभलाई वाले स्वभाव के कारण याद की जाएंगी। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!