FASTag को लेकर टोल प्लाजा पर बवाल, ट्रक चालकों और कर्मियों में खूनी झड़प

Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2026 12:00 PM

panic situation in bathinda toll plaza

बठिंडा-डबवाली भारत माला रोड पर जस्सी बागवाली टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर

बठिंडा : बठिंडा-डबवाली भारत माला रोड पर जस्सी बागवाली टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर ट्रक चालकों और टोल प्लाजा कर्मियों में विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें कर्मियों की पिटाई की गई। टोल प्लाजा की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा और वहां देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

घायलों को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया
सुबह 1 ट्रॉली टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां ड्राइवर और टोल अधिकारियों के बीच फास्टैग को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इसी दौरान ट्रॉली ड्राइवर ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, फिर ड्राइवरों और टोल अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। कुछ लोगों ने टोल प्लाजा के कमरों और दफ्तरों की खिड़कियां तोड़ दीं। हमलावरों ने टोल अधिकारियों को लाठियों से पीटा। इस घटना में कई अधिकारी और अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस कर रही सी.सी.टी.वी. की जांच
टोल प्रबंधक गुरविंदर सिंह ने बताया कि फास्टैग के नियमों को लेकर विवाद के बाद ट्रॉली चालक ने अपने साथियों को बुला लिया, जिन्होंने टोल कर्मचारियों की पिटाई की व संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। फिर कर्मियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। घायल कर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। दूसरी ओर सूचना मिलते ही पथराला पुलिस चौकी की टीम पहुंची, जिसके पहुंचने से पहले हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और टोल प्लाजा प्रबंधकों से जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी सुखजंत सिंह ने बताया कि टोल के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच जा रही है। पीड़ित कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!