पंजाब के इस गांव में नहीं शुरू हो सकी Voting, बेरंग लौटा सिविल व पुलिस प्रशासन

Edited By Urmila,Updated: 15 Oct, 2024 03:12 PM

panchayat elections did not start village

ब्लॉक ममदोट के अंतर्गत आने वाले गांव लखमीर के उत्ताड़ में गांव के कुछ लोगों ने अपनी वोटें वोटर सूची में न होने कारण पोलिंग बूथ के बाहर पिछले 2 दिनों से रोष धरना दिया हुआ है।

ममदोट : ब्लॉक ममदोट के अंतर्गत आने वाले गांव लखमीर के उत्ताड़ में गांव के कुछ लोगों ने अपनी वोटें वोटर सूची में न होने कारण पोलिंग बूथ के बाहर पिछले 2 दिनों से रोष धरना दिया हुआ है जिसके चलते मतदान आज गांव में शुरू नहीं हो सका।  मतदान शुरू नहीं होता देख सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में पुलिस गांव लखमीर के उत्ताड़ गांव पहुंचे, लेकिन मतदान शुरू कराने में सफलता नहीं मिल सकी।

इस संबंध में मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारियों ने गांव के मतदान केंद्र के सामने ग्रामीणों द्वारा आयोजित धरने पर जाकर उनसे बातचीत की और मतदान केंद्र चालू करने की अपील की, लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि उनके गांवों की सारी वोटें गांव पंचायत गांव लखमीर के उताड़ में शामिल करके वोटिंग करवाई जाए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस प्रशासन को वापस लौटना पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका था। इसके अलावा ममदोट ब्लॉक के सभी गांवों में भी पंचायत चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर सभी गांवों में लोग शांतिपूर्ण ढंग से वोट डालने में जुटे रहे। दोपहर 12 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग का रुझान मिला है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!