Edited By Urmila,Updated: 31 Oct, 2026 02:09 PM

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नौशहरा ढाला बॉर्डर पर आज सुबह BSF के जवानों ने गश्त के दौरान पाकिस्तान की ओर से भेजा गया।
सराय अमानत खां/झबाल (नरिंदर): भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नौशहरा ढाला बॉर्डर पर आज सुबह BSF के जवानों ने गश्त के दौरान पाकिस्तान की ओर से भेजा गया एक ड्रोन पकड़ने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौशहरा ढाला बॉर्डर पर BSF की 115वीं बटालियन के जवानों को सीमा पर गश्त के दौरान खेतों में एक ड्रोन मिला, जिसे पाकिस्तान की ओर से भेजा गया बताया जा रहा है। BSF अधिकारियों ने इस संबंध में थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here