Punjab Police के हत्थे चढ़ा Drug Kingpin, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2025 04:52 PM

pakistani agent arrested by punjab police

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया है।

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन दौरान अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह के रूप हुई है जोकि पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का सरगना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी के कब्जे से 5.025 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादन ने बताया कि जांच दौरान खुलासा हुआ है कि, आरोपी राजपाल सिंह का पाकिस्तान स्थित हैंडलर से सम्पर्क था। यही नहीं आरोपी राजपाल डेरा बाबा नानक सेक्टर के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था। जांच दौरान ये भी सामने आया है कि, आरोपी पिछले लंबे समय से पंजाब में नशा फैला रहा था। 

PunjabKesari

डीजीपी ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ थाना छेहरटा अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों के फार्वर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस नीचि अपना रही है। पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!