Edited By Urmila,Updated: 18 Aug, 2023 01:06 PM

पंजाब में कई जिलों में बाढ़ का कहर है। बाढ़ की चपेट में कई गांव जलमग्न हो गए हैं।
पंजाब डेस्क: पंजाब में कई जिलों में बाढ़ का कहर है। बाढ़ की चपेट में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, हाहाकार मची हुई है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जहां एक तरफ लोगों का आर्थिक नुकसान की मार झेलनी पड़ रही तो वहीं फाजिल्का स्थित अरनीवाला शेख सुभान में छत गिरने से दादी, पोते की मौत हो गई। बाढ़ से पुल टूटने से यातायात ठप्प हो गया, ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। गुरदासपुर में बाढ़ के पानी ने चक्क शरीफ से भैणी मियां खां जाने वाले रास्ते पर बने नाले के पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके कारण पुल ढह गया है। होशियारपुर और फिरोजपुर में भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है जिसके चलते कई गांव खाली करवाए गए हैं। बटाला और फाजिल्का में 4 लोगों की मौत हो गई। कपूरथला का व्यक्ति पानी में बह गया जिसका अभी तक कोई सराग हाथ नहीं लगा है। बटाला में 2 मासूम भी पानी बह गए हैं जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
डी. आर. एम. संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर से जालंधर और जालंधर से होशियारपुर के मध्य चलने वाली 15 पैसेंजर गाड़ियों को 18 अगस्त को पूर्णतः रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। जबकि चार एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले हैं। जम्मूतवी-भगत की कोठी, जम्मूतवी- अहमदाबाद फिरोजपुर कैंट-धनवाद और जोधपुर- जम्मूतवी को जालंधर से लोहियां खास भेजने की बजाय इसे वाया लुधियाना फिरोजपुर कैंट निकाला जाएगा। इसके अलावा पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here