Edited By Kamini,Updated: 10 May, 2025 01:28 PM

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। युद्ध के बने हालातों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत से फोन पर बात की है। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने भारत से सीधी बातचीत की इच्छा जताई है। पाकिस्तान द्वारा मौजूदा हालातों को सुलझाने की बात कही जा रही है।
सूत्रों बताते हैं कि, पाकिस्तान भारत से कह रहा है कि मौजूदा हालातों को कूटनीतिक तरीके से सुलझा लिया जाए। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री आपरेशंस (DGMO) के बीच फोन पर बात हुई है। गौरतलब है कि ये बातचीत उस समय हुई जब दोनों देशों के बीच सैन्य मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी DGMO द्वारा तनाव कम करने और शान्ति स्थापित करने की बातों पर चर्चा की गई है।
बता दें कि पाकिस्तान के उकसाव के बाद भारत नें इसका कड़ा जवाब दिया है। वहीं इस सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान को बहुत ज्यादा नुकसान भी हुआ है। शायद इसी के चलते अब पाकिस्तानी पीछे हटने की कोशिश कर रही है और शान्ति से बातचीत करने की बात कर रहा है। आपको ये बता दें कि, इस मामले को लेकर अभी भारत सरकार द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सरकार पहले ही कह चुकी है कि सुरक्षा और संप्रुभता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here