Online Payment के नाम पर ठगी का नया खेल, दुकानदारों में बढ़ी चिंता

Edited By Kamini,Updated: 11 May, 2026 12:33 PM

online payment fraud

इलाके में ऑनलाइन पेमैंट से जुड़े फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे दुकानदारों में चिंता का माहौल बन रहा है।

भुच्चो मंडी (नागपाल) : इलाके में ऑनलाइन पेमैंट से जुड़े फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे दुकानदारों में चिंता का माहौल बन रहा है। इसी क्रम में बाइक सवार युवकों ने ऑनलाइन पेमैंट का पुराना सक्रीनशॉट दिखाकर दुकानदार को ठगने की कोशिश की पर दुकानदार की सतर्कता के चलते दोनों युवक वहां से भाग गए।

शाम को रेलवे रोड पर एक दुकान में बाइक सवार 2 युवक आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक दुकान के अंदर गया और कुछ सामान खरीदा। सामान चुनने के बाद उसने दुकानदार से कहा कि वह ऑनलाइन पेमैंट कर देगा। युवक ने अपना मोबाइल फोन स्कैनर पर करके पेमैंट करने का नाटक किया और कुछ देर बाद एक पुराना स्क्रीनशॉट दिखाकर दावा किया कि पेमैंट हो गई है। जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने युवक को कुछ देर इंतजार करने को कहा और बताया कि अभी तक उसके मोबाइल पर पेमैंट का मैसेज नहीं आया है। इसी बीच दोनों युवक तुरंत बाइक से भाग गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रेलवे रोड मार्कीट में एक करियाना की दुकान पर भी इसी तरह की ठगी हुई थी। उस घटना में युवक ऑनलाइन पेमैंट के बहाने सामान ले गए थे।

व्यापार मंडल के नेताओं ने दुकानदारों से अपील की है कि सावधान रहें और सिर्फ स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि कस्टमर को सामान देने से पहले पेमैंट मोबाइल या बैंक अकाऊंट में पूरी तरह कन्फर्म कर लें। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि ऐसे ठग गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों को नुकसान से बचाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!