जमीनी विवाद के चलते 2 गुटों में हुई तकरार, गोली लगने से एक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2024 12:28 PM

one died in conflict in two parties

पुराने जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इस झगड़े में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

तरनतारन : पुराने जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इस झगड़े में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने 6 लोगों को नामजद करते हुए कुल 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बलबीर सिंह पुत्र कलविंदर सिंह निवासी मुंडापिंड ने बताया कि वह अपने भाई सतबीर सिंह (42) के साथ टैक्सी चलाने का काम करता है। 

बीती शाम वह अपने भाई के साथ अपनी जमीन में कुछ काम कर रहा था। तब लखवंत सिंह पुत्र साधू सिंह, अमृतपाल सिंह, वरिंदरपाल सिंह ने जानलेवा हथियारों से लैस होकर झगड़ा करना शुरु कर दिया। लखवंत सिंह ने जान से मारने की नीयत को लेकर हमला करते हुए अपनी पिस्तौल से 3 गोलियां चलाईं। उसका भाई सतबीर सिंह गोली लगने के कारण जमीन पर गिर गया।

PunjabKesari

हमलावरों ने मारपीट कर उसको भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी पत्नियों, 2 अज्ञात व्यक्तियों सहित मौके से फरार हो गए। गोली लगने के कारण घायल हुए सतबीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परंतु डाक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि घटना की जांच करने के बाद 6 आरोपियों को नामजद कर कुल 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!