Punjab : नशे के सौदागरों पर चला पुलिस का डंडा, करोड़ों की हेरोइन व असला सहित 8 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2024 07:55 PM

police crackdown on drug smugglers in amritsar

जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में किए आप्रेशन के दौरान भारी मात्रा में हैरोइन च असले सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमृतसर : जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में किए आप्रेशन के दौरान भारी मात्रा में हैरोइन च असले सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें थाना घरिंडा की पुलिस द्वारा रशपाल सिंह व राजविंद्र सिंह निवासी नवीं आबादी कोट खालसा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 470 ग्राम हैरोइन रिकवर की जिसे दोनों आरोपी सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। यह खुलासा आज एस.एस.पी. देहाती चरणजीत सिंह ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया, जिनके साथ एस.पी.डी. हरिंद्र सिंह गिल व अन्य अधिकारी शामिल थे। 

उधर सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज ने शगनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 एम.एम. के 2 पिस्तौल व मैग्जीन रिकवर किए हैं। वहीं थाना रमदास की पुलिस ने जसपिंद्र सिंह, आकाश मसीह, हरसुखमनप्रीत सिंह व बेअंत रूप को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम हैरोइन, एक 9 एम.एम. व एक 32 बोर की पिस्तौल रिकवर की। सभी आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही हैं, वहीं आरोपियों द्वारा हैरोइन व हथियार सप्लाई किए जाने वाले ठिकानों की भी जल्द निशानदेही की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!