पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी Update, 4 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो Alert

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Nov, 2024 09:14 PM

punjab yellow alert regarding dense fog in 4 districts

कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब के केंद्रीय जिलों में कोहरे की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लुधियाना (गणेश) : कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब के केंद्रीय जिलों में कोहरे की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक भवनीत कौर किंगरा ने जानकारी दी कि लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब में शनिवार को घना कोहरा पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है और नवंबर महीने में भी बारिश की संभावना कम है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस महीने में भी चार से पांच दिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है। इसके अलावा हवा की गति भी सामान्य से कम चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे रबी की फसल (गेंहू) को बोने से पहले खेतों की सिंचाई जरूर करें, क्योंकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!