पंजाब में पेपर लीक को लेकर विभाग अलर्ट पर, PSEB ने लिया ये एक्शन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Sep, 2021 03:22 PM

on the department alert regarding paper leak in punjab pseb took this action

स्कूल शिक्षा विभाग की और से ली जा रही बाई मंथली परीक्षाओं की कुछ क्लासेज के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले ..

लुधियाना (विक्की): स्कूल शिक्षा विभाग की और से ली जा रही बाई मंथली परीक्षाओं की कुछ क्लासेज के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की और शिकायतकर्ता सुखदर्शन सिंह से यू ट्यूब के वो लिंक मांगे गए हैं जिन पर पेपर लीक हुए थे। 

उक्त जानकारी देते हुए सुखदर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को पीएसईबी ऑफिस से फोन आया और लिंक मांगे गए हैं। बता दें कि यू ट्यूब पर बाई मंथली परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में  नकल विरोधी अध्यापक फ्रंट ने मुख्यमंत्री को दो दिन पहले शिकायत की थी जिसकी जांच सैक्रेटरी एजुकेशन को सौंपी गई थी। लेकिन अब शिक्षा विभाग और बोर्ड अपने अपने स्तर पर पेपर लीक मामले की जांच में जुट गए हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!