OMG! 4 साल के बच्चे ने नाक में फंसा लिया मोम का टुकड़ा, उड़े परिवार के होश

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2022 10:10 AM

omg 4 year old boy stuck a piece of wax in his nose

गांव के एक परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डेराबस्सी(गुरप्रीत): डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में बीती रात डेराबस्सी के बेहड़ा गांव के एक परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब 4 साल के बच्चे की नाक में मोम का टुकड़ा फंस गया। जनक सिंह  ने बताया बेटे डेमी ने रात को खेलते समय नाक में मोम कलर का टुकड़ा फंसा लिया। 

बच्चे को डेराबस्सी के अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने बिना इलाज के चंडीगढ़ सैक्टर-32 अस्पताल जाने को कहा। चंडीगढ़ अस्पताल में कुछ ही मिनटों में डॉक्टरों ने बच्चे की नाक से टुकड़ा निकाल कर वापस भेज दिया। जनक सिंह सहित उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि 2 मिनट के इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें बिना चैक किए चंडीगढ़ भेजकर परेशान किया। मौके पर मौजूद डॉ. हरलीन बग्गा ने कहा कि मोम कलर का टुकड़ा नाक में बुरी तरह फंस गया था। इसलिए बच्चे को चंडीगढ़ रैफर कर कर दिया। संगीता जैन ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। मामले की जांच कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!