छप्पड़ में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौ/त, गांव में शोक की लहर

Edited By Urmila,Updated: 29 Jul, 2026 05:31 PM

3 year old child drowns in a pond

जिले के गांव कोटभाई में बीती देर शाम उस समय शोक और दहशत का माहौल बन गया, जब छप्पड़ में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना) : जिले के गांव कोटभाई में बीती देर शाम उस समय शोक और दहशत का माहौल बन गया, जब छप्पड़ में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान फतेहवीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फतेहवीर सिंह घर के पास स्थित छप्पड़ के किनारे से गुजर रहा था कि अचानक पैर फिसलने के कारण वह छप्पड़ में गिर गया। बच्चे के छप्पड़ में गिरने का पता चलते ही परिवार के सदस्यों और गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कई घंटों की तलाश के बाद देर रात गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव छप्पड़ से बरामद किया गया। 

परिवार के सदस्यों और गांव वालों ने बताया कि घरों के पास स्थित यह छप्पड़ सरकंडों और अन्य झाड़ियों से ढका हुआ है तथा इसके चारों ओर कोई चारदीवारी भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छप्पड़ की सफाई और सुरक्षा प्रबंधों की कमी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव वालों ने कहा कि छप्पड़ के आसपास घनी आबादी होने के कारण यहां छोटे बच्चों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। 

उन्होंने प्रशासन से मांग की हैं कि छप्पड़ की तुरंत सफाई करवाने के साथ-साथ इसके चारों ओर चारदीवारी बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। इस संबंध में जब बीडीपीओ गिद्दड़बाहा मनजोत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि छप्पड़ की चारदीवारी के लिए जल्द ही ग्रांट जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि चारदीवारी बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!