सस्ते इलाज के बहाने महिला को सुनसान जगह पर लेजाकर की अश्लील हरकतें

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2020 12:43 PM

obscene acts of taking a woman to a deserted place

गुरु नानक देव अस्पताल में पति का इलाज करवाने आई मुकेरियां होशियारपुर की महिला के साथ अस्पताल के दर्जा मुलाजिम ने छेड़छाड़ की

अमृतसर(दलजीत): गुरु नानक देव अस्पताल में पति का इलाज करवाने आई मुकेरियां होशियारपुर की महिला के साथ अस्पताल के दर्जा मुलाजिम ने छेड़छाड़ की कौशिश की है। आरोप है कि मुलाजिम उसे सस्ते में इलाज के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

महिला ने जब शोर मचाया तो वह इलाज की फाइल लेकर भाग गया। फिलहाल मामले की शिकायत पीड़िता ने अस्पताल के मैडीकल सुपरिंटैंडैंट को कर दी है। एम.एस. को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति के पैर का आप्रेशन करवाने के लिए मंगलवार को अस्पताल में आई थी। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उक्त दर्जाचार मुलाजिम, जो खुद को किसी यूनियन के नेता बताता था, ने कहा कि वह उसे सस्ते में दवाएं दिला देगा और उसे अपने साथ आने को कहा।

महिला उसके पीछे-पीछे चल दी और वह उसे अस्पताल के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद महिला ने किसी तरह से उससे खुद को छुड़ाया और शोर मचा दिया। इसके बाद दर्जाचार कर्मचारी दवा की फाइल लेकर ही फरार हो गया। फिलहाल इसकी शिकायत एम.एस. को सौंप दी गई है। उधर, इस संबंध में जब मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. रमन शर्मा को फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने अपना फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!