जालंधर के इन इलाकों में अब हर हफ्ते लगेगा Power Cut

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Apr, 2021 03:45 PM

now every week there will be power cut in these areas of jalandhar

जालंधर में अब 17 अप्रैल से 16 मई तक शनिवार और रविवार को पावर कट लगाने का फैसला किया गया है।

जालंधर: जालंधर में अब 17 अप्रैल से 16 मई तक शनिवार और रविवार को पावर कट लगाने का फैसला किया गया है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर में पीएसपीसीएल के मुख्य अभियंता, डिप्टी चीफ इंजीनियर, जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन, उद्योग नगर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन और अन्य के साथ एक बैठक के दौरान यह बड़ा फैसला लिया गया है।

इस पावर कट के लिए बैठक में एक शैड्यूल भी तैयार किया गया है, आपको बता दें कि 17 अप्रैल से 16 मई तक शनिवार सुबह 9:00 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक पावर कट लगाया जाएगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि फोकल प्वाइंट 66 केवी-2 सब स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण यहां के सबस्टेशन से चलने वाले सभी फीडर 17 अप्रैल से लेकर 16 मई तक शनिवार एवं रविवार को बंद किए जाएंगे। इससे जालंधर की उद्योग इंडस्ट्री को बड़ा झटका लग सकता है। सप्ताह में दो दिन तक पावर कट उद्योगों को प्रभावित कर सकती है। आपको बता दें कि कोरोना के कारण पहले ही जालंधर की उद्योग इंडस्ट्री आर्थिक मंदी की मार झेल रही है।  हालांकि बैठक में उद्योगपतियों को राहत देने के लिए शुक्रवार और रविवार रात को काम जारी रखने की छूट दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!