स्कूल में दादा-दादी की Entry बैन पर शिक्षा मंत्री ने लिया ये सख्त Action

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2022 03:31 PM

notice issued to green grove public school khanna

विद्याथियों के माता-पिता के लिए संलग्न स्लिप के द्वारा समारोह में दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी

लुधियाना (विक्की): पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर लुधियाना जिले के खन्ना शहर के मोहनपुर में स्थित एक निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल को वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने सम्बन्धी नोटिस जारी किया गया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था कि तारीख़ 20-11-2022 को करवाए गए वार्षिक समारोह में केवल माता-पिता को ही बुलाया गया था और वार्षिक समारोह के कार्ड के साथ विद्याथियों के माता-पिता के लिए संलग्न स्लिप के द्वारा समारोह में दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी, जोकि हमारे सत्कार योग्य बुज़ुर्गों के प्रति अनादर की भावना दिखाता है।  

बैंस ने कहा कि उन्होंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सम्बन्धी बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत कोई अन्य निजी स्कूल न कर सके।  विभाग द्वारा इस मामले सम्बन्धी स्कूल को दो दिनों के अंदर-अंदर जि़ला शिक्षा अधिकारी लुधियाना के द्वारा संबंधित कार्यालय को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!