Bathinda से सुबह 5 बजे के बाद नहीं चलती कोई ट्रेन, यात्री हो रहे परेशान

Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2024 07:54 PM

no train runs from bathinda after 5 am passengers are facing problems

ठिंडा जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बठिंडा : बठिंडा जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि से स्टेशन से एक ट्रेन चलने के बाद 7-8 घंटे तक कोई ट्रेन रवाना नहीं होती। बताया जा रहा है कि बठिंडा से सुबह 5 बजे किसान एक्सप्रेस सिरसा, हिसार, भिवानी आदि होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होती है। इससे पहले एक अन्य ट्रेन भी सुबह करीब 4 बजे गंगानगर से आती है और बठिंडा से सिरसा, हिसार, भिवानी आदि के लिए चलती है। यानि बठिंडा स्टेशन से सुबह के समय 2 ट्रेनें सिरसा, हिसार आदि के लिए चलती हैं।

इसके बाद 7-8 घंटे बाद दोपहर करीब 12.45 बजे अगली ट्रेन इस स्टेशन से रवाना होती है। यह अंतर इतना लंबा है कि इस दौरान बठिंडा स्टेशन से कोई अन्य ट्रेन न आने के कारण सिरसा, हिसार आदि जाने वाले लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ता है। लोग दोगुना-तिगुना बस किराया खर्च करने को मजबूर हैं। इससे न केवल लोगों को असुविधा होती है बल्कि समय भी अधिक लगता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!